Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला आज

चार मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। जेरोम टेलर और रवि रामपॉल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 28 जून को किंग्सटन में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत को आठ विकेट से पराजित कर बराबरी की थी।

भारत ने 26 जून को खेला गया पहला मैच 20 रनों से जीता था। उस मैच में युवराज सिंह ने शानदार शतक लगाया था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रन बनाने में सफल रही थी।

जीत के साथ श्रृंखला का आगाज करने के बाद हार का स्वाद चखने वाली भारत टीम के लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि इसे जीतकर वह श्रृंखला कब्जाने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकती है।

भारतीय बल्लेबाजी जहां एक बार फिर युवराज और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर आश्रित रहेगी वहीं उसे गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान और रवींद्र जडेजा के बल्लों से निकलने वाली चमक का भी इंतजार होगा।

अच्छी लय में दिख रहे आशीष नेहरा के अलावा भारतीय टीम को गेंदबाजी में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी। जरूरत पड़ी तो धौनी दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतरना पसंद करेंगे और ऐसी स्थिति में प्रज्ञान ओझा तथा हरभजन स्पिन आक्रमण की कमान संभालेंगे।

शुक्रवार को हरभजन अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगे। भारतीय खिलाड़ी जीत के साथ जहां उन्हें जन्मदिन का तोहफा देना चाहेंगे वहीं हरभजन भी अपने व्यक्तिगत खेल से टीम को जीत दिलाकर इस दिन को यादगार बनाना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज को दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाने वाले रूनाको मार्टन, बेहतरीन फार्म में चल रहे कप्तान क्रिस गेल, हरफनमौला ड्वेन ब्रावो और उनके भाई डरेन ब्रावो, रामनरेश सरवन और शिवनारायन चंद्रपॉल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी जबकि उसकी आक्रमण पंक्ति की जिम्मेदारी टेलर, रामपॉल और ड्वेन ब्रावो पर आश्रित होगी।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+