ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता के अंतिम दिन रवि कुमार ने 800 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि नमिता काबत महिलाओं की दौड़ में सर्वश्रेष्ठ रहीं।
अभी तक जीते गए पांच स्वर्ण पदकों में से भारतीय एथलीटों ने चार स्वर्ण हासिल कर लिए हैं। पांचवा स्वर्ण पदक भारतीय तैराक ने जीते हैं। भारत ने तीन रजत और दो कांस्य पदक भी जीते हैं और इसके साथ ही भारत फिलहाल चौथे स्थान पर बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।