नॉर्थ ने शतक जड़कर पेश किया सलामी बल्लेबाज का दावा

By Staff

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक नॉर्थ ने अभ्यास मैच में शुक्रवार को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 106 रनों की नाबाद पारी खेली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने छठे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए पूरी सहजता और लय का परिचय दिया।

इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में कदम रखन वाले 29 वर्षीय नॉर्थ ने जोहांसबर्ग में शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा था। बाद में बीमार होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

एशेज से पहले चयनकर्ताओं ने उनमें विश्वास जताया और नॉर्थ ने इस पारी के साथ टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिए अपना दावा भी मजबूत कर लिया है। उधर, सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूग्स खराब फार्म की वजह से टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, July 4, 2009, 3:13 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+