ब्रिटिश समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट टीम बेल्जियम गई थी। शुक्रवार रात फ्लिंटाफ ने भी टीम के साथ वहां रात्रिभोज में हिस्सा लिया। परंतु अगली सुबह जब टीम वहां से जाने लगी तो फ्लिंटाफ टीम के साथ नहीं पहुंचे। इस पर टीम के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने भी नाराजगी जताई।
इस बारे में कोच फ्लावर से पूछा गया कि क्या वह फ्लिंटाफ की इस हरकत से शर्मिदा हुए हैं तो उन्होंने कहा, "हां। टीम के कप्तान स्ट्रास ने उत्तरदायित्व को खेल का एक अहम हिस्सा बनाया है और सभी ने ऐसा किया भी है। यह एक घटना चिंताजनक हैं। परंतु हर कोई गलतियां करता है और आगे से संभवत: ऐसा नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।