कादिर करेंगे पीसीबी में अनियमितताओं का खुलासा
कादिर ने कहा कि वह पीसीबी में व्याप्त अनियमितताओं के बारे में नेशनल असेंबली के सदस्यों को निष्पक्षतापूर्वक अवगत कराएंगे।
उन्होंने कहा कि वह इस मसले पर राष्ट्रपति आसिफअली जरदारी से मिलने की कोशिश करेंगे जो कि पीसीबी के संरक्षक भी हैं। वह उन्हें बोर्ड की समस्याओं से अवगत कराना चाहते हैं।
पीसीबी चेयरमैन एजाज बट्ट और राष्ट्रीय टीम प्रबंधन के साथ मतभेद होने के बाद कादिर को आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ना पड़ा था।
कादिर के अचानक पद छोड़ने के फैसले को देखते हुए नेशनल असेंबली की खेलों के मामलों की स्थायी समिति ने उन्हें 14 जुलाई को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए सम्मन भेजा है।
पद छोड़ने के बाद कादिर ने कई समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों को दिए साक्षात्कार में बोर्ड में व्याप्त समस्याओं के बारे में खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications