अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के आसिफ के प्रतिबंध की अवधि पूरा करने के बाद उसके टीम में वापसी पर कोई आपत्ति नहीं उठाने के बयान के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड इस मामले में पहल करना चाहता है।
आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा कि इस वर्ष 22 सितम्बर को एक वर्ष का प्रतिबंध समाप्त होने के बाद आसिफ आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी सहित किसी भी क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के योग्य है। दक्षिण अफ्रीका में 24 सितम्बर से चैम्पियंस ट्राफी होने वाली है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने कहा कि चैम्पियंस ट्राफी के लिए 23 जुलाई को घोषित होने वाले 30 सदस्यीय दल में आसिफ को शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने कहा कि आसिफ को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने के मामले पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भारतीय प्रीमियर लीग के दौरान प्रतिबंधित दवा एनाबोलिक स्टेरायड नांड्रोलोने के सेवन के दोषी पाए जाने के बाद 26 वर्षीय आसिफ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।