धौनी के धुरंधरों ने बनाई 2-1 की बढ़त (लीड-1)
सेंट लूसिया, 4 जुलाई (आईएएनएस)। स्थानीय ग्रा इस्लेट स्टेडियम में शुक्रवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर कैरेबियाई शेरों को चित कर दिया। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की निर्णायक बढ़त बना ली।
बारिश के बाद खेले गए 27 -27 ओवरों के मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन बारिश के फिर खलल डालने से इस लक्ष्य को 22 ओवरों में 159 रनों का कर दिया गया। भारतीय टीम ने 159 रन बनाकर एक गेंद शेष रहते ही मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया।
भारत की ओर से धौनी ने 34 गेंदों पर 46 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा दोनों सलामी बल्लेबाजों दिनेश कार्तिक ने 47 और गौतम गंभीर ने 44 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। धौनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाए। रामनरेश सरवन ने सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से आशीष नेहरा ने तीन विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications