श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता असांथा डी मेल ने शनिवार को इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया, "चामिंडा ने मुझसे कहा कि वह अब और टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं, लेकिन वे एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट के लिए उपलब्ध होंगे।"
35 वर्षीय बाएं हाथ के गेंदबाज चामिंडा वास ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 15 वर्षो तक अपनी सेवाएं दीं और इस दौरान उन्होंने 110 टेस्ट मैच खेले।
वास ने वर्ष 1994 में पाकिस्तान के खिलाफ केंडी में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 29.40 की औसत से 354 विकेट हासिल किए।
वास ने 332 एकदिवसीय मैच में 400 विकेट हासिल किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।