स्ट्रॉस को एशेज जीतने का भरोसा
एजबेस्टन में पत्रकारों से चर्चा में स्ट्रॉस ने कहा, "हमारी टीम इस बार पूरी तैयारी के साथ ऑस्ट्रेलिया को और झटके देने के लिए मैदान में उतरेगी।"
उन्होंने कहा, "यह बहुत अलग तरह की श्रृंखला होने जा रही है। यह उम्मीद करना अनुचित होगा कि वर्ष 2005 वाली परिस्थितियां रहेंगी। मुझे याद है कि 2005 में भी हमने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी थी। यह अलग बात है कि हम जीत से दूर रह गए थे।"
उन्होंने कहा, "हमारी टीम में आक्रामकता के साथ अनुभव भी है। हमें इनके मिश्रण के साथ क्रिकेट खेलना होगा।"
स्ट्रॉस ने कहा, "हमें पता है कि एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमें कैसे खेलना है। हमें बस अपने लय में खेलने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के लिए वह भी एशेज जैसी श्रृंखला में, सभी ग्यारहों खिलाड़ियों को अपना सौ प्रतिशत प्रदर्शन करना पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications