Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संप्रास की मौजूदगी में इतिहास रचकर बहुत खुश हैं फेडरर

रविवार को स्विट्जरलैंड के फेडरर विंबलडन का फाइनल जीतकर 15 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी एंडी रॉडिक को 5-7, 7-6(8-6), 7-6(7-5), 3-6 और 16-14 से पराजित किया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फेडरर के लिए ऐतिहासिक मौका इसलिए भी था क्योंकि संप्रास, रोड लेवर और ब्योन बोर्ग जैसे टेनिस की दुनिया के अद्वितीय नाम उनके इतिहास रचयिता बनने के प्रत्यक्ष गवाह बने। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के संप्रास के नाम 14 ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं।

संप्रास के सामने ही ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में उनसे आगे निकलने के बाद फेडरर ने कहा, "मैं इस रिकार्ड को तोड़कर बहुत खुश हूं क्योंकि विंबलडन एक ऐसा टूर्नामेंट है जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मेरे नायक और आदर्श यहां सफल रहे हैं।"

मैच के बाद फेडरर और संप्रास ने काफी लंबे समय तक बातचीत की। फेडरर का मैच देखने के लिए ही संप्रास अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन पहुंचे थे।

फेडरर ने कहा, "मैं यह जानकर बहुत खुश हूं कि इस मौके पर कई अद्वितीय खिलाड़ी यहां मौजूद थे। विशेषकर संप्रास को देखकर मुझे खुशी हुई जिनके साथ मैंने हाल ही में बहुत अच्छा समय बिताया था।"

उधर, संप्रास ने फेडरर को सबसे बड़ा टेनिस स्टार करार दिया। उन्होंने कहा कहा, "मेरे हिसाब से फेडरर सबसे बड़े हैं। वह अद्वितीय हैं। वह आदर्श हैं। वह खेल के लिए एक पूंजी हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+