हेम्बर्ग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन में रिकार्ड कामयाबी हासिल करने के बाद रोजर फेडरर ने एटीपी की पुरुष रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एटीपी रैंकिंग की सूची सोमवार को जारी की गई। स्विस खिलाड़ी फेडरर ने स्पेन के राफेल नडाल के साढ़े दस महीने शीर्ष पर बने रहने के बाद यह स्थान पाने में कामयाबी पाई है।
फेडरर को 238 सप्ताह के दौरान शीर्ष पर रहने से 11, 220 अंक मिले हैं। एटीपी रैंकिंग में इस समय नडाल 10,735 अंकों के साथ दूसरे तथा एंडी मरे 9,450 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।