मोहम्मद ने पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट मैच खेले और 54 विकेट हासिल किए।
उनके निधन पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा ने कहा, "खान मोहम्मद एक शख्स थे जिन्हें सलाम किया जाना चाहिए। ए. एच. कारदार जैसे खिलाड़ियों के साथ मिलकर उन्होंने पाक क्रिकेट की बुनियाद रखी।"
पूर्व क्रिकेटर वकार युनूस ने कहा, "खिलाड़ी के रूप में वे पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाजों में थे। मैं व्यक्तिगत तौर पर उन्हें जानता था। वह एक महान इंसान थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।