Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडन खिताब से चूके पेस-ब्‍लैक

लंदन। भारत के लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी को विंबलडन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें रविवार को हुए फाइनल में बहामास के मार्क नोल्स और जर्मनी की एना-लेना ग्रोनफेल्ड की जोड़ी ने 5-7, 3-6 से हरा दिया।

टूर्नामेंट में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पेस और ब्लैक की जोड़ी अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने मकसद से फाइनल मैच में उतरी थी लेकिन इस जोड़ी को मायूसी हाथ लगी। पिछले वर्ष इस जोड़ी ने यूएस ओपन का खिताब जीता था।

सीधे सेटों में दी मात

नोल्स और ग्रोनफेल्ड ने एक घंटे और 28 मिनटों तक खिंचे मुकाबले में पेस और ब्लैक की जोड़ी को सीधे सेटों में मात दी। नौवीं वरीयता प्राप्त ग्रोनफेल्ड और नोल्स की जोड़ी को पहला सेट जीतने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन दूसरे सेट इस जोड़ी ने बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि पेस अब तक नौ ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं जिनमें चार मिश्रित युगल खिताब हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+