फेडरर हैं सबसे बड़े टेनिस स्टार: संप्रास
रविवार को स्विट्जरलैंड के फेडरर विंबलडन का फाइनल जीतकर 15 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए। उल्लेखनीय है कि संप्रास के नाम 14 ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका के महान टेनिस खिलाड़ी संप्रास ने कहा, "मेरे हिसाब से फेडरर सबसे बड़े हैं। वह अद्वितीय हैं। वह आदर्श हैं। वह खेल के लिए एक पूंजी हैं।"
टेनिस जगत के दो और महान खिलाड़ियों रोड लेवर और ब्योन बोर्ग ने भी फेडरर की प्रशंसा के पुल बांधे। आस्ट्रेलिया के लेवर ने कहा, "मैं मानता हूं कि लोगों को फेडरर के खेलते समय गेंद नहीं बल्कि उनका पैर देखना चाहिए। इसके बाद आप जान सकते हैं कि वह कुछ शॉट्स किस तरह से लगाते हैं और वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं। "
बोर्ग ने कहा, "फेडरर खेल में हमेशा अपना सौ फीसदी देते हैं। वह अभी बहुत सारे फाइनल खेलते दिखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications