Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्राफी के लिए 30 संभावितों में द्रविड़ का भी नाम

द्रविड़ ने अंतिम एक दिवसीय मैच अक्टूबर 2007 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेला था।

चयन समिति की चेन्नई में हुई बैठक में चयनकर्ताओं ने महसूस किया कि द्रविड़ की उपस्थिति से मध्य क्रम मजबूत होगा।

चैंपियंस ट्राफी के लिए संभावितों में द्रविड़ का चयन पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण किया गया है। वहां उन्होंने रनर्स-अप बेंगलुरू रायल चैलेंजर्स के लिए 115.81 की दर से 13 मैचों में 271 रन बनाए थे।

चैंपियंस ट्राफी के लिए संभावित खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धौनी, वीरेंद्र शहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, अभिषेक नायर, इशांत शर्मा, जहीर खान, रुद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, हरभजन सिंह, प्रज्ञा ओझा, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, मुनाफ पटेल, आर.अश्विन, एम.विजय, अमित मिश्रा, अजिंक्य राणे, धवल कुलकर्णी, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, आशीश नेहरा, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार सिंह, वृद्धिमान सहा व पंकज सिंह के नाम शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+