उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि हमारी टीम बहुत अच्छी है। देश से बाहर श्रृंखला जीतना गर्व की बात है। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं। जिसे भी मौका मिला उसने अपने आप को साबित किया।"
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की सराहना करते हुए धौनी ने कहा, "बल्लेबाज को घूरने की जगह वह अब अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दे रहे हैं। आज उन्होंने सही दिशा में और सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कई परिवर्तन भी किए।"
मैच के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने कहा, "ऐसे मौसम में आप कुछ नहीं कर सकते। हमारी नजर अब बांग्लादेश दौरे पर है। इस श्रृंखला में रुनाको मॉर्टन का फार्म में वापस आना और डेरेन ब्रावो का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण हमारे लिए अच्छी बात रही।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।