ली इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान टखने में चोट की वजह से घायल हो गए थे। वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं और उनका दूसरे टेस्ट मैच में भी खेलना संदिग्ध है। दूसरा टेस्ट मैच अगले सप्ताह लार्डस में खेला जाना है।
ली इस समय बेहतरीन फार्म में हैं। अभ्यास मैच के दौरान उन्होंने अपनी रिवर्स स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खासा परेशान किया और 76 रन देकर छह विकेट चटकाए।
ली को आशा है कि वे दो सप्ताह में फिर से मैदान पर वापस आ सकेंगे। ली की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज मिशेल जानसन और पीटर सिडले के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।