इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को कार्डिफ में शुरू होने वाले एशेज श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले पोटिंग ने अखबार द टाइम्स, लंदन से बातचीत में पीटर सिडल और मिशेल जॉनसन को यह चुनौती दी। उन्होंने इन खिलाड़ियों से कहा कि एशेज के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का उनके पास अच्छा मौका है। दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।
उन्होंने कहा कि ली की कमी को पूरा करना आसान नहीं है। फिर भी हम पहले टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम उतारने का प्रयास करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।