ऑस्ट्रेलिया के सफलतम तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाने मैक्ग्रा ने कहा कि रिकी पोंटिग की टीम एशेज श्रृंखला में 5-0 से जीत हासिल करेगी। मैक्ग्रा ने एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार से बातचीत में यह बात कही।
उन्होंने कहा, "इस साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो टेस्ट श्रृंखला जीती थी, उसमें हमारे खिलाड़ियों ने जैसा प्रदर्शन किया था उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं।"
उन्होंने कहा, "मुझे अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।