इंग्लैंड ने इस मैच में दो स्पिन गेंदबाजों को खिलाने का फैसला किया है। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर पर भरोसा जताते हुए उन्हें 11 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। उधर, नैथन हॉरिट्ज और हिल्फेंनास ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। स्टुअर्ट क्लार्क 11 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।