वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक मुरली ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, "मैं अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाया हूं। मुझे नहीं लगता कि दूसरे टेस्ट से पहले मैं ठीक हो पाऊंगा। इसलिए मैं दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रह पाऊंगा।"
ज्ञात हो कि गॉल टेस्ट से पहले मुरली के घुटने में चोट लग गई थी। डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इसलिए वह गॉल टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। मुरली की अनुपस्थिति में रंगाना हेराथ को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया था।
गॉल टेस्ट में हेराथ ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पाकिस्तान की दूसरी पारी में उसके चार खिलाड़ियों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।