जेडसी के प्रबंध निदेशक ओजियास बीभूटे ने कहा, "एलिस्टेयर के आने से चयन प्रक्रिया के साथ-साथ संगठन में भी सुधार होगा।"
इस मौके पर एलिस्टेयर ने कहा, "पिछले कुछ वर्षो से मै सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख रहा हूं। मैं उनके साथ नजदीक से काम करना चाहता हूं।"
एलिस्टेयर ने अपनी टीम के लिए 60 टेस्ट और 188 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उनकी कप्तानी में जिम्बाब्वे ने विदेशी धरती पर पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 1998-99 में श्रृंखला जीती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।