शोएब ने बुधवार को जियो टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार और सफल वापसी कर मैं अपनी आलोचना करने वालों के मुंह बंद कर दूंगा।"
त्वचा संबंधी समस्या के कारण शोएब पिछले दिनों ट्वेंटी-20 विश्वकप में नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला में भी वह पाकिस्तान टीम का हिस्सा बनने में असफल रहे।
शोएब ने कहा, "मैं आपको बता दूं कि मेरे साथ फिटनेस की कभी कोई समस्या नहीं रही। स्वास्थ्य को आधार बनाकर मुझे ट्वेंटी-20 विश्वकप से बाहर रखा गया। मैं अब उससे उबर चुका हूं और सौ फीसदी फिट हूं।"
उन्होंने कहा, "लाहौर में इन दिनों कड़ी धूप पड़ रही है। इस पर भी मैं प्रतिदिन अभ्यास कर रहा हूं। किसी भी प्रकार का क्रिकेट खेलने को मैं तैयार हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।