डेविस कप : क्रोएशिया ने अमेरिका पर बनाई 2-0 की बढ़त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्रोएशिया के इवो कार्लोविक ने शुक्रवार को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में ब्लैक को 6-7(5-7), 4-6, 6-3, 7-6 (7-3), 7-5 से पराजित किया। ब्लैक इस बार विंबलडन में भी पहले दौर में ही हार गए थे।
दूसरी ओर क्रोएशियाई टेनिस स्टार मार्टिन सिलिक ने शनिवार सुबह अमेरिकी खिलाड़ी फिश को 4-6, 6-3, 6-7 (3-7), 6-1, 8-6 से मात दे दी। सिलिक पूरे मैच में फिश पर हावी रहे।
अमेरिकी टीम डेविस कप में अपने सबसे बड़े स्टार एंडी रॉडिक की कमी महसूस कर रही है। विंबलडन के फाइनल में रोजर फेडरर से मात खाने वाले रॉडिक इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
उधर, क्रोएशिया की हालत अमेरिका से उलट काफी मजबूत है। वह 2-0 की बढ़त के साथ एक बार फिर चैंपियन बनने की जुगत में है। उल्लेखनीय है कि क्रोएशिया एकमात्र ऐसी टीम है जो 32 बार डेविस कप चैंपियन रह चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications