Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज: एंडरसन ने कहा, हम अभी भी जीत के लिए खेलेंगे

ब्रिटिश समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक एंडरसन ने शुक्रवार शाम तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "हम ड्रा के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हमारा मानना है कि जीत अभी भी संभव है। हमें सिर्फ जल्द से जल्द विकेट निकालने होंगे।"

गौरतलब है कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की पहली पारी के 435 रनों के जवाब में आस्ट्रेलिया ने कप्तान रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच की शानदार शतकों की बदौलत पांच विकेट पर 479 रन बना लिए थे।

दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 249 रनों से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने तीसरे दिन संभलकर रन बटोरे। पोंटिंग ने 150 और कैटिच ने 122 रन बनाए। उनके अलावा माइकल क्लार्क ने भी 83 रनों की पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर मार्कस नॉर्थ 54 और ब्रेड हैडिन चार रन बनाकर नाबाद थे। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+