संभव है कि वह एशेज के पहले मैच की दूसरी पारी में ही यह उपलब्धि हासिल कर लें। मैच की पहली पारी में उन्होंने 150 बन बनाए हैं। बॉर्डर ने अपने करियर के 156 टेस्ट मैचों में 50.56 रनों की औसत से 11,174 रन बनाए। इसमें 27 शतक शामिल थे। दूसरी ओर पोंटिंग अपना 132वां टेस्ट अभी खेल रहे हैं और 56 से अधिक के औसत से 11,110 रन बना चुके हैं। शतकों के लिहाज से वे पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान बॉर्डर से आगे हैं। वह टेस्ट मैचों में अब तक कुल 38 शतक जड़ चुके हैं।
पोंटिंग को सर्वाधिक रनों के मामले में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए भारत के सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को पीछे छोड़ना पड़ेगा। तेंदुलकर ने अब तक कुल 159 मैचों में 54.58 की औसत से 12,773 रन बनाए हैं और उनके नाम सर्वाधिक 42 शतक लगाने का कीर्तिमान है। वहीं दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शूमार और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके लारा ने 131 टेस्ट मैचों में 52.88 की औसत से 11,953 रन बनाए और उनके नाम 34 शतक दर्ज हैं।
सचिन और लारा के समकालीन और इन्हीं की जमात में शामिल पोटिंग ने आठ दिसंबर, 1995 को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में पर्दापण किया। वह दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज है कि जो क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट मैचों में 1,500 रन बनाने का कारनामा दो बार कर कर चुके हैं। उनके नाम कई और कीर्तिमान भी दर्ज हैं। पोंटिंग अब तक खेले 315 एकदिवसीय मैचों में 42.52 की औसत से 11,523 रन बना चुके हैं और इसमें उनकी 26 शतकीय पारियां भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।