For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राष्ट्रीय फुटबाल टीम के खिलाड़ियों के वेतन का बीमा कराएगा महासंघ

By Staff

एआईएफएफ के महासचिव अल्बटरे कोलाको ने आईएएनएस को बताया कि कुछ कंपनियों ने बीमा योजना में रुचि दिखाई है। अगस्त में नेहरू कप के बाद अपना पद छोड़ने जा रहे अल्बटरे की इच्छा इससे पहले ही मामले को निपटाने की है।

राष्ट्रीय टीम में हिस्सेदारी के दौरान खिलाड़ियों के बीमा भुगतान और उनके चोटिल होने पर जिम्मेदारी तय करने के लिए एआईएफएफ और फुटबाल क्लब मोहन बागान के बीच विवाद चल रहा है।

कोलकाता का क्लब दुबई में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में अपने खिलाड़ियों को भेजने का इच्छुक नहीं था। इसके लिए उसने वर्ष 2007 नेहरू कप में अपने डिफेंडर दीपक मंडल के घुटने के चोटिल होने और शेष सत्र से बाहर होने का हवाला दिया।

कोलाको ने कहा कि एआईएफएफ राष्ट्रीय टीम में शामिल सभी 26-27 खिलाड़ियों के बीमा प्रीमियम का भुगतान करेगा।

कोलाको ने कहा कि सुरक्षा बीमा भारत की एशिया कप की तैयारियों के लिए क्लबों को अपने खिलाड़ियों को छोड़ने में मदद करेगा।

एआईएफफ और मोहन बागान का विवाद अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल संघ 'फीफा' और यूरोपीय क्लबों के बीच अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को छोड़ने के मुद्दे पर जारी संघर्ष के समान ही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+