नुआन कुलसेकरा, अजंथा मेंडिस और थिलन तुषारा की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के एक के बाद एक सभी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान की पूरी टीम 36 ओवरों में सिर्फ 90 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे।
मलिक समेत पाकिस्तान के सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। सलामी बल्लेबाज फवद आलम ने 16 और मोहम्मद यूसुफ ने 10 रन बनाए।
श्रीलंका की ओर से कुलसेकरा ने चार, मेंडिस ने तीन, तुषारा ने दो और एंजेलो मैथ्यूज ने एक विकेट हासिल किए।
उल्लेखनीय है कि गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान पर नाटकीय जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।