श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, वर्नपुरा पेवेलिटन लौटे (लीड-2)

By Staff

चायकाल तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज मलिंडा वर्नपुरा 17 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर उमर गुल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

खबर लिखे जाने तक थरंगा पारानाविताना 41 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 और कप्तान कुमार संगकारा 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले, नुवान कुलसेकरा, अजंता मेंडिस और थिलन तुषारा की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान की पूरी टीम 36 ओवरों में सिर्फ 90 रनों पर सिमट गई।

पाकिस्तान के लिए पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। मलिक ने अपनी 88 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान पांच चौके लगाए।

मलिक समेत सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। सलामी बल्लेबाज फवद आलम ने 16 और मध्यक्रम की रीढ़ कहे जाने वाले मोहम्मद यूसुफ ने 10 रन बनाए।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज खुर्रम मंजूर (3), कप्तान यूनुस खान (0), मिस्बाह उल हक (0), कामरान अकमल (9), अब्दुर रउफ (0), उमर गुल (1), मोहम्मद आमिर (2) और सईद अजमल (0) ने निराश किया।

श्रीलंका की ओर से कुलसेकरा ने चार, मेंडिस ने तीन, तुषारा ने दो और एंजेलो मैथ्यूज ने एक विकेट हासिल किए।

तीन मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 से आगे चल रहा है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान पर नाटकीय जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, July 12, 2009, 3:11 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+