भारतीय मुक्केबाज अमनदीप सिंह (48 किलोग्राम), अक्षय कुमार (57 किलोग्राम) और मनप्रीत सिंह (91 किलोग्राम) ने शनिवार को सफलतापूर्वक फाइनल में स्थान पक्का किया लेकिन वे अंतिम बाधा नहीं पार कर सके।
अमनदीप को जहां ओलंपिक खिलाड़ी अर्मेनिया के डेनियल ओगानेस ने 5-3 से पराजित किया वहीं अक्षय को रूस के पोलिंस्की दमित्रि ने 4-1 से और मनप्रीत को जर्मनी के खोमास्टर अर्थर ने हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।