महिला मुक्केबाजों ने पीटर्सबर्ग में जीता कांस्य पदक (लीड-1)
भारत के लिए संगीता देवी ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य जीता। संगीता को सेमीफाइनल में रूस की एम. यार्वोसकाया ने हराया।
इसके अलावा कल्पना चौधरी (48 किलोग्राम), चोतो लाउरा (51 किलोग्राम), सुषमा कुमारी (54 किलोग्राम), लक्ष्मी पंड्या (75 किलोग्राम) पहले दौर में ही हार गईं।
उधर, रूस के शहर माखाचकाला में आयोजित मेगोमेद सलम उमाखानोव मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के पुरुष मुक्केबाजों ने तीन रजत पदक जीता है।
भारतीय मुक्केबाज अमनदीप सिंह (48 किलोग्राम), अक्षय कुमार (57 किलोग्राम) और मनप्रीत सिंह (91 किलोग्राम) ने शनिवार को सफलतापूर्वक फाइनल में स्थान पक्का किया लेकिन वे अंतिम बाधा नहीं पार कर सके।
अमनदीप को जहां ओलंपिक खिलाड़ी अर्मेनिया के डेनियल ओगानेस ने 5-3 से पराजित किया वहीं अक्षय को रूस के पोलिंस्की दमित्रि ने 4-1 से और मनप्रीत को जर्मनी के खोमास्टर अर्थर ने हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications