नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मनीला में आयोजित जूनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में आखिरी दिन भारतीय टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के हिस्से 14 मेडल आए।
फ्री स्टाइल कुश्ती में राहुल अवारे (55 किलो) ने स्वर्ण और राहुल मान (60) ने रजत पदक जीता।
भारतीय टीम इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।