Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानसन को नहीं आजमाकर पोंटिंग ने गलती की : स्ट्रास

आस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत के दौरान स्ट्रास ने कहा कि वह पोंटिग के फैसले की आलोचना नहीं कर रहे हैं लेकिन उनका मानना है कि जानसन उनके पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते थे।

स्ट्रास ने कहा, "मैदान में जो कुछ हुआ, मैं उसे समझ नहीं सका लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि जानसन हमारे बल्लेबाज मोंटी पनेसर और जेम्स एंडरसन के लिए खतरनाक साबित हो सकते थे।"

स्ट्रास के मुताबिक समय कम होने के कारण ही पोंटिंग जानसन को आक्रमण पर नहीं लगा सके। उन्होंने कहा, "हर कप्तान की अपनी दिक्कतें होती हैं। मेरे लिहाज से पोंटिंग के पास समय कम था, लिहाजा उन्होंने ज्यादा से ज्यादा ओवर फेंकने के मकसद से स्पिनरों से गेंदबाजी कराने का फैसला किया।"

पनेसर और एंडरसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड कार्डिफ टेस्ट में हार टालने में सफल रहा। जीत के लिए आस्ट्रेलिया को अंतिम ओवरों में एक विकेट की दरकार थी लेकिन पनेसर और एंडरसन ने 12 ओवरों तक विकेट पर टिके रहकर आस्ट्रेलिया की हसरत पूरी नहीं होने दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+