फवद का शतक, पाकिस्तान को 28 रनों की बढ़त (लीड-3)

By Staff

पहली पारी के आधार पर 150 रनों से पिछड़ रही पाकिस्तानी टीम ने तीसरे चायकाल के बाद से सत्र के दौरान एक विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर 28 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। फवद ने 151 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया।

खबर लिखे जाने तक फवद 102 और कप्तान यूनुस खान 35 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों बल्लेबाज दूसरे विकेट के लिए अब तक 93 रनों की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं।

पाकिस्तान ने खुर्रम मंजूर के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवाया है। खुर्रम 85 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे। पाकिस्तान ने पहली पारी में 90 रन बनाए थे जबकि श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 240 रन बनाए।

रविवार को मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाने वाली श्रीलंकाई टीम सोमवार को 240 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।

श्रीलंका को सस्ते में समेटने में तेज गेंदबाज उमर गुल और स्पिनर सईद अजमल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों गेंदबाजों ने चार-चार विकेट लिए।

श्रीलंका की ओर से कप्तान कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। संगकारा ने अपनी 150 गेंदों की पारी के दौरान नौ चौके लगाए। वह पहले दिन की समाप्ति पर 81 रनों पर नाबाद लौटे थे।

इसके अलावा थरंगा पारानाविताना (26), थिलन समरवीरा (21), तिलकरत्ने दिलशान (20) और एंजोलो मैथ्यूज (27) ने अपने कप्तान का भरपूर साथ दिया।

श्रीलंका ने मैच के पहले दिन रविवार को नुवान कुलसेकरा, अजंता मेंडिस और थिलन तुषारा की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान को 36 ओवरों में 90 रनों पर समेट दिया था। पाकिस्तान के लिए पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सर्वाधिक 39 रन बनाए थे।

तीन मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 से आगे चल रहा है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान पर नाटकीय जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, July 13, 2009, 5:36 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+