55 साल के कासिम कार्यकारी अध्यक्ष वसीम बारी का स्थान लेंगे, जिन्हें पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अब्दुर कादिर के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
कादिर ने पीसीबी के साथ तालमेल में कमी को कारण बताते हुए ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पाकिस्तान ने इंग्लैंड में आयोजित यह टूर्नामेंट जीता है।
पीसीबी ने सोमवार को कासिम को अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में आधिकारिक घोषणा की। कासिम एक अगस्त को अपना कार्यभार संभालेंगे।
कादिर के साथ काम करने वाले पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सलीम जाफर को चयन समिति का सदस्य बरकरार रखा गया है। इस समिति में एजाज अहमद, मोहम्मद इलियास और अजहर खान जैसे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं।
पीसीबी ने साफ किया है कि मृदुभाषी समझे जाने वाले कासिम को चयन समिति के अध्यक्ष चुनकर वह चयन संबंधी मसलों में आ रही पेचिदगी को दूर करना चाहता है। साथ ही उसका मकसद चयन प्रक्रिया में स्थिरता लाने का भी लक्ष्य है।
55 साल के कासिम ने पाकिस्तान के लिए 1976 से 1988 के बीच 50 टेस्ट मैच खेलते हुए 28.11 के औसत से 171 विकेट हासिल किए हैं। कासिम ने 15 एकदिवसीय मैच भी खेले हैं। इसमें उन्हें 12 विकेट हासिल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।