Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फवद का नाम रिकार्ड बुक में दर्ज

फवद ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने का कारनामा किया। यही नहीं, विदेशी धरती पर खेलते हुए अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले वह पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं।

फवद ने 153 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 102 रन बनाए हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान मुश्किल हालात से उबरकर श्रीलंका पर 28 रनों की बढ़त कायम करने में सफल रहा है।

फवद अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले विश्व के 82वें और पाकिस्तान के नौवें बल्लेबाज हैं। फवद के अलावा पाकिस्तान बाकी के बल्लेबाजों ने घरेलू मैदानों पर खेलते हुए पहले टेस्ट में शतक लगाया है।

अपने पहले मैच में पहला टेस्ट शतक लगाने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के सी. बैनरमैन के नाम दर्ज है। बैनरमैन ने 15 मार्च, 1877 को मेलबर्न में खेले गए टेस्ट इतिहास के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 165 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

इस सूची में भारत के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सबसे पहला नाम लाला अमनाथ का है, जिन्होंने 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 118 रनों की पारी खेली थी। भारत के लिए खेलते हुए पहले टेस्ट में शतक लगाने का सबसे ताजातरीन रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग ने 2001 में ब्लोमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 105 रन बनाए थे।

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन विश्व के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम अपने करियर के पहले तीन टेस्ट मैचों में लगातार शतक लगाने का रिकार्ड है। अजहर ने 1984-85 सत्र में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता, चेन्नई और कानपुर में लगातार 110, 105 और 122 रनों की पारियां खेली थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+