मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जीव ब्रिटिश ओपन से हटे

By Staff

टर्नबैरी (स्कॉटलैंड), 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टर्नबैरी गोल्फ कोर्स में खेले जाने वाले ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

38 साल के जीव ने अपने करियर में अब तक 10 मेजर टूर्नामेंट खेले हैं। इनमें से छह में उन्होंने कट लगाए हैं। जीव इस आशा के साथ टर्नबैरी आए थे कि वह अपने अच्छे प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित करेंगे लेकिन उनकी यह हसरत धरी की धरी रह गई।

जीव को दो महीने पहले यूरोपीयन ओपन के दौरान चोट लगी थी। जीव ने सोमवार और मंगलवार को जब अभ्यास किया, तब जाकर उन्हें पता चला कि उनकी चोट अभी पूरी तरह भरी नहीं है।

जीव के हटने के बाद अब भारतीयों की निगाह गगनजीत सिंह भुल्लर पर टिक गई है, जो पहली बार ब्रिटिश ओपन में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

वर्ष 2006 में पेशेवर गोल्फ की दुनिया में कदम रखने के बाद से भुल्लर ने काफी तरक्की की है। उसी साल उन्होंने दोहा एशियाई खेलों में भारतीय टीम के लिए रजत पदक जीतकर भविष्य को लेकर उम्मीदें बंधाई थीं।

भुल्लर ने कहा, "मैं अपने पहले मेजर टूर्नामेंट को लेकर काफी आशावादी रुख अपनाए हुए हूं। मेजर में खेलना मेरा सपना रहा है। मैं इस पल को यादगार बनाना चाहता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, July 14, 2009, 6:37 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+