आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को नहीं मिली आचार संहिता की जानकारी
सीए ने एशेज के दौरान आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के व्यवहार के संबंध में अपने देश के क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक सर्वेक्षण कराया था। उस सर्वेक्षण का जो नतीजा निकला था, उसे खिलाड़ियों के सामने रखा जाना था लेकिन सीए ने यह काम अभी तक नहीं किया है।
सीए ने कहा था कि वह सर्वेक्षण का परिणाम एशेज में हिस्सा ले रहे सभी करारबद्ध खिलाड़ियों को भेजेगा और उन्हें उसे अपने व्यवहार में उतराने के लिए कहेगा।
आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने स्वीकार किया है कि उन्हें सीए द्वारा कराए गए सर्वेक्षण की जानकारी है लेकिन उन्होंने उसे अब तक देखा नहीं है।
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान में अपने व्यवहार के कारण हमेशा विवादों में रहे हैं। पिछले साल सिडनी में भारत के साथ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान एंड्रयू सायमंड्स ने आरोप लगाया था कि हरभजन सिंह ने उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की है। आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भी मैदान के भीतर अपने व्यवहार के कारण हमेशा चर्चा में रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications