विश्व कप के मेजबान का दर्जा छोड़ने तैयार नहीं है पाकिस्तान
कराची, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उसे 2011 क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी से बेदखल कर दिया है या नहीं। इसका कारण है कि पीसीबी ने मेजबानी का हक छोड़ने से साफ इंकार कर दिया है।
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने साफ शब्दों में कहा कि यह जानते हुए कि आईसीसी ने उसके हिस्से के सभी 14 मैचों की मेजबानी का हक तीन सह-मेजबान देशों-भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में वितरित कर दिया है, पीसीबी अपनी मेजबानी का हक बनाए रखने के लिए प्रयास करता रहेगा।
बट्ट ने आईएएनएस को बताया कि अगले महीने उनकी आईसीसी अध्यक्ष डेविड मोर्गन के साथ बातचीत होने वाली है, जिसमें वह इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
बट्ट ने इस बात से भी इंकार किया कि पाकिस्तान ने 2011 विश्व कप की केंद्रीय आयोजन समिमित (सीओसी) की बैठक का बहिष्कार किया है।
बट्ट ने कहा, "हमने सीओसी की बैठक का बहिष्कार नहीं किया। यह कानूनी मसला है, लिहाजा मैं इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। हम इस मसले का हल बातचीत के द्वारा निकालने का प्रयास कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications