मांट्रियल मास्र्ट्स के साथ वापसी करेंगे नडाल
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' के मुताबिक टखने में चोट के कारण नडाल साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में नहीं खेल सके थे। इससे पहले खेले गए फ्रेंच ओपन में उन्हें सेमीफाइनल में रोबिन सोल्डरलिंग के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था।
दो प्रमुख प्रतियोगिताओं में खिताब नहीं जीत पाने के कारण नडाल को सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। दूसरी ओर, फेडरर ने दोनों खिताब अपने नाम कर एक साल के भीतर नडाल को शीर्ष की कुर्सी से बेदखल कर दिया।
23 साल के नडाल ने कहा, "मैं मांट्रियल मास्र्ट्स के साथ वापसी के लिए तैयार हूं। मेरे टखने की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है। मैंने अभ्यास शुरू कर दिया है और आशा करता हूं कि जल्द ही पहले जैसा लय प्राप्त कर लूंगा।"
नडाल ने कहा है कि वह 10 अगस्त से खेले जाने वाले मांट्रियल मास्र्ट्स के लिए अपने गृह नगर मार्लोका में ही चिकित्सकों की देखरेख में अभ्यास करते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications