Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शैलजा ने राष्ट्रमंडल खेलों के आवासीय स्थल का मुआयना किया

राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर निर्माणाधीन वसंत कुंज हाउंसिंग कांप्लेक्स का मुआयना करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब शैलजा ने कहा, "खेलों के दौरान देश के कोने-कोने से लोग दिल्ली पहुंचेंगे। सभी को रहने के लिए सस्ते और सुविधासंपन्न स्थान की तलाश होगी। हम ऐसे सभी लोगों को रहने के लिए मनमाफिक सुविधा उपलब्ध कराना चाहते हैं।"

शैलजा ने कांप्लेक्स के एक फ्लैट का मुआयना करने के बाद संतोष जाहिर किया। उन्होंने बताया कि इन फ्लैटों को पर्यटन मंत्रालय के अधीन काम करने वाली स्वायत्त संस्था-भारतीय पर्यटन विकास निगम(आईटीडीसी) तीन सितारा होटलों की तर्ज पर सुसज्जित करेगा।

शैलजा के मुताबिक तीन कमरों वाले फ्लैट को सजाने में 450,000 रुपये खर्च होंगे। कांप्लेक्स के हर एक भवन में स्टोर और कॉफी हाउस होगा, जो चौबीसों घंटे खुला रहेगा। दो तथा एक कमरे वाले फ्लैट को सजाने में क्रमश: साढ़े तीन और ढाई लाख रूपये खर्च होंगे।

खेलों के दौरान दिल्ली में 5,500 कमरे उपलब्ध रहेंगे लेकिन इसके लिए 30,000 कमरों की जरूरत है। इसके लिए दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों में कार्य जारी है। वसंत कुंज कांप्लेक्स में 2,709 फ्लैट हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+