शतक से चूके कुक, इंग्लैंड के 200 रन पूरे (लीड-4)
कुक ने अपनी 147 गेंदों की पारी के दौरान 18 चौके लगाए। उनका विकेट 196 रन के कुल योग पर गिरा। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 49 ओवर के खेल के दौरान एक विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए थे।
कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 148 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 82 रन बनाकर खेल रहे थे। नए बल्लेबाज रवि बोपारा ने एक चौके की मदद से चार रन बनाए थे।
इंग्लैंड की रन बनाने की गति कुछ कम हुई है। भोजनकाल तक 4.34 के औसत से रन बटोरने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाजों की रन बनाने की गति 4.00 रह गई है। हैं।
इंग्लैंड टीम ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर के स्थान पर ग्राहम अनियंस को मौका दिया गया है, जबकि हरफनमौला खिलाड़ी फ्लिंटॉफ भी मैदान में उतरने में सफल रहे।
एशेज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके फ्लिंटॉफ के घुटने में चोट थी। एमआरआई स्कैन से पता चला कि वह खेलने की स्थिति में हैं लेकिन उन्हें सावधान रहना होगा।
आस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए कोई परिवर्तन नहीं किया है। पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर हैं। कार्डिफ में खेला गया पहला टेस्ट मैच नाटकीय ढंग से बराबरी पर समाप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications