Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के 400 रन पूरे (लीड-1)

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 100 ओवर के खेल के दौरान नौ विकेट के नुकसान पर 415 रन बनाए थे। जेम्स एंडरसन 20 और ग्रीम ओनियंस 16 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों अंतिम विकेट के लिए 37 रन जोड़ चुके हैं।

मैच के पहले दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस, स्टुअर्ट ब्रॉड और ग्रीम स्वान के रूप में इंग्लैंड को लगातार तीन झटके दिए।

अपने करियर का 18वां शतक लगाने वाले स्ट्रॉस पहले दिन के अपने व्यक्तिगत स्कोर 161 रनों में एक भी रन का इजाफा नहीं कर सके और हिफेनहॉस की गेंद पर बोल्ड हो गए।

स्ट्रॉस ने 282 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके लगाए। लॉर्ड्स में यह उनका चौथा शतक है। इसके बाद ब्राड 16 रन बनाकर हिफेनहॉस के शिकार बने। स्वान को सिडल ने चार रन के व्यक्तिगत योग पर कप्तान रिकी पोंटिंग के हाथों कैच कराया।

कप्तान स्ट्रॉस के अलावा सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने 95 रनों का योगदान दिया। कुक ने अपनी 147 गेंदों की पारी के दौरान 18 चौके लगाए। इसके अलावा केविन पीटरसन ने 32 रनों का योगदान दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+