Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज: स्ट्रॉस के नाबाद शतक से इंग्लैंड विशाल स्कोर की ओर

लंदन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। एशेज श्रृंखला में दूसरे मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के नाबाद शतक की बदौलत छह विकेट पर 364 रन बना लिए थे।

ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम की शुरुआत शानदार रही। एलेस्टर कुक के साथ मिलकर स्ट्रॉस ने पहले विकेट के लिए 196 रन बनाए। कुक 95 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने 32 रन बनाए। इस श्रृंखला के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके एंर्डयू फ्लिंटाफ महज चार रन ही बना सके।

पहले दिन का खेल खत्म होने पर स्ट्रॉस 161 और स्टुअर्ट ब्रॉड सात रन बनाकर नाबाद थे। आस्ट्रेलिया की ओर से बेन हिल्फेनहॉस और मिशेल जॉनसन ने दो-दो विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि कार्डिफ में खेला गया श्रृंखला का पहला मैच ड्रा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+