Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बारी और सुहैल की लड़ाई में फिटनेस टेस्ट नहीं दे पाए अख्तर

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक अख्तर को शुक्रवार को अपना फिटनेस टेस्ट देने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पहुंचना था। परंतु उनके फिटनेस टेस्ट से पहले ही एनसीए के निदेशक आमिर सुहैल ने चयनकर्ताओं को वहां से चले जाने को कह दिया। दरअसल, अंतरिम मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी और एजाज अहमद ने एनसीए में फिटनेस टेस्ट लेने के लिए सुहैल से इजाजत नहीं मांगी थी।

अखबार का कहना है कि बारी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुहैल में छत्तीस का आंकड़ा है। इनके बीच की आपसी लड़ाई पहले भी कई बार सार्वजनिक हो चुकी है। परंतु इस बार खामियाजा अख्तर को भुगतना पड़ा कि उनका फिटनेस टेस्ट नहीं हो पाया। इससे पहले अख्तर अपनी मां की तबीयत खराब होने की वजह से फिटनेस टेस्ट के लिए नहीं पहुंच सके थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+