विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विजेंदर और अखिल करेंगे भारत का नेतृत्व
पटियाला में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स के परीक्षण में नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विजेंदर 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की उम्मीदों को बरकरार रखेंगे वहीं राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक खेलने वाले अखिल कुमार 57 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
बीजिंग ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक खेलने वाले जितेंदर कुमार 54 किलोग्राम भार वर्ग में जबकि विश्व युवा चैंपियन 18 वर्षीय ननाओ सिंह 48 किलोग्राम भार वर्ग में किस्मत आजमाएंगे।
एशियाई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुरंजय सिंह 51 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।
मिलान में आयोजित प्रतियोगिता में 100 देशों के 700 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा लेंगे।
टीम इस प्रकार है-ननाओ सिंह (48 किलो), सुरंजय सिंह (51 किलो), जितेंदर कुमार, अखिल कुमार (57 किलो), जय भगवान (60 किलो), मनोज कुमार (64 किलो), विजेंदर कुमार (75 किलो), दिनेश कुमार (81 किलो), मनप्रीत सिंह (91 किलो)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications