एशेज: आस्ट्रेलिया की हालत पतली, इंग्लैंड को भारी बढ़त की उम्मीद
लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। एशेज श्रृंखला में दूसरे मैच के दूसरे दिन जेम्स एंडरसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड मेहमान टीम पर पूरी तरह हावी रहा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।
ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड की पहली पारी के 425 रनों के जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह बिखर गई। माइक हसी और सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच को छोड़ कोई भी दिग्गज मैदान पर नहीं टिक सका। हसी ने 51 और कैटिच ने 48 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने चार और स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो विकेट चटकाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर नॉथन हारिट्ज तीन और पीटर सिडल भी तीन रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले इंग्लैंड ने अपने पहले दिन के स्कोर छह विकेट पर 364 रन से आगे खेलते हुए 425 रन बनाए। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने सर्वाधिक 161 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से बेन हिल्फेनहॉस ने चार और मिशेल जॉनसन ने तीन विकेट लिए।
गौरतलब है कि कार्डिफ में खेला गया श्रृंखला का पहला मैच ड्रा हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications