सेंट जॉर्ज्स (ग्रेनेडा), 18 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के फिरकी गेंदबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को वेस्टइंडीज को 237 रनों पर ही समेट दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर मेहमान टीम ने एक विकेट पर 35 रन भी बना लिए थे।
टॉस जीतकर कार्यकारी कप्तान सकीबुल हसन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वेस्टइंडीज की ओर से ट्रैविस डोवलिन ने सर्वाधिक 95 और डेल रिचर्ड्स ने 69 रनों की पारी खेली।
बांग्लादेश की ओर से सकीब, एनामुल हक और महमूदुल्लाह ने तीन-तीन विकेट चटकाए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर तमीम इकबाल 14 और एनामुल पांच रन बनाकर नाबाद थे।
गौरतलब है कि दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*