Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चमिंडा वास ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा (लीड-1)

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक वास ने कहा कि वह एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। पत्रकारों से मुखातिब वास ने कहा, "मैं आज से आधिकारिक तौर पर टेस्ट मैचों से संन्यास ले रहा हूं। मैं 2011 विश्व कप तक एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट में सक्रिय रहूंगा।"

पत्रकारों के सामने अपनी बात रखने के बाद वास उठकर चले गए। उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

वर्ष 1994 में कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 110 मैचों में 29.40 के औसत से 354 विकेट लिए हैं। मुथैया मुरलीधरन के बाद वह श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज हैं। मुरली ने 700 से अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं।

यही नहीं, वास के नाम टेस्ट मैचों में 3085 रन भी दर्ज हैं। टेस्ट के अलावा उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 400 विकेट लिए हैं। एकदिवसीय मैचों में वास के बल्ले से 2025 रन निकले हैं। वास 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले श्रीलंका के तीसरे खिलाड़ी हैं।

श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने एक दशक से भी अधिक समय तक अपनी टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज रहे वास के बारे में कहा, "वास सच्चे चैंपियन हैं। मेरी नजर में वह एकमात्र श्रीलंकाई तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें महान खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा जा सकता है। मैं नहीं जानता कि आने वाले समय में उनका स्थान कौन लेगा लेकिन उन्होंने जो मानक स्थापित किए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+