Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेजान पिचों पर भी स्विंग से आग उगलते हैं वास

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के करिश्माई तेज गेंदबाज चमिंडा वास (वर्नाकुलासूर्य पाताबेनदिगे उसांथा जोसफ) ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वास की शख्सियत एक ऐसे गेंदबाज के तौर पर है, जो विदेशों की तेज पिचों के अलावा उपमहाद्वीप की 'बेजान' पिचों पर भी अपनी स्विंग गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की नाम में दम कर देते हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की जो पौध अब तक पैदा हुई है, उसमें वास का विशेष स्थान है। पाकिस्तान के वसीम अकरम की तरह वास रिवर्स स्विंग और पारंपरिक स्विंग गेंदबाजी के उस्ताद माने जाते हैं। यही कारण है कि अपने 15 साल के करियर के दौरान वास ने आशातीत सफलता हासिल की है।

वर्ष 1994 में कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 110 मैचों में 29.40 के औसत से 354 विकेट लिए हैं। मुथैया मुरलीधरन के बाद वह श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज हैं। मुरली ने 700 से अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं।

गेंदबाजी के अलावा वास ने बल्लेबाजी में भी अपने हाथ दिखाए हैं। उनके नाम टेस्ट मैचों में 3085 रन दर्ज हैं। टेस्ट के अलावा उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 400 विकेट लिए हैं। एकदिवसीय मैचों में वास के बल्ले से 2025 रन निकले हैं। वास 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले श्रीलंका के तीसरे खिलाड़ी हैं।

श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने अपनी टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज रहे वास के बारे में कहा, "वास सच्चे चैंपियन हैं। मेरी नजर में वह एकमात्र श्रीलंकाई तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें महान खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा जा सकता है। मैं नहीं जानता कि आने वाले समय में उनका स्थान कौन लेगा लेकिन उन्होंने जो मानक स्थापित किए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।"

करियर के उत्तरार्ध में वास की गेंदों की रफ्तार में कमी देखी गई लेकिन यह उनकी सोची-समझी रणनीति रही है। वास ने अपनी गेंदों की रफ्तार कम करते हुए भी उनकी मारक क्षमता बनाए रखी। रफ्तार की जगह वास ने अपनी गेंदों में विविधत लाया और लगातार विकेट चटकाते रहे।

वास ने 12 दिसंबर 2005 को अपना 300वां टेस्ट विकेट लिया था। उनके पहले मुरलीधरन ने ही इतने विकेट हासिल किए थे। वॉस ने एकदिवसीय मैचों में 400 विकेट लिए हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के वसीम अकरम, वकार यूनुस और मुरलीधरन ने ही एकदिवसीय मैचों में 400 से अधिक विकेट लिए हैं।

एकदिवसीय मैचों में उनके नाम दो हैट्रिक भी दर्ज हैं। ऐसा करने वाले वह एकमात्र गेंदबाज हैं। श्रीलंका, विश्व टेस्ट तथा एकदिवसीय एकादश के लिए खेलने के अलावा वास ने 2007 में मिडिलसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+